नमो बुद्धाय

आप सभी को यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि दिनाँक:18-5-2019 को तथागत शाक्य मुनि गौतम बुद्ध का जन्म दिन बुद्ध पूर्णिमा दिवस न केवल भारत मे बल्कि विश्व के 112 देशों में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । जगह जगह पर शाक्यमुनि गौतम बुद्ध की झांकियां बोध कथाएं आदि के
आयोजन किए गए। इस शुभ अवसर पर विश्व के 14 देशों में सरकारी छुट्टी की भी घोषणा की गई।अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा भी हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब गुजरात आदि प्रदेशों में भी बुद्ध महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस वर्ष सबसे खास बात यह देखने को मिली की अपने समाज के अलावा दूसरे समाज समुदायों के लोगों ने भी इस उत्सव में बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया । तथा मातृशक्ति ने भी अपने व्यस्ततम समय मे भी समय निकालकर इस महोत्सव में हिस्सा लिया।
अब अखिल भारतीय शाक्य महासभा के सभी सदस्यों एवं सभी इकाइयों, प्रदेशों के पदाधिकारियों का यह दायित्व है की हम समय निकालकर जल्द से जल्द समाज के अपने लोगों तक पहुंचे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय शाक्य महासभा की सदस्यता लेने के लिए लोगो से सम्पर्क करे। जितनी जल्दी हम संगठित होंगे और भगवान बुद्ध के विचारों का प्रचार प्रसार करेंगे उतनी जल्दी ही भारतवर्ष नैतिक आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा और सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारतवर्ष पुनः स्थापित होगा ।
अंत में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अखिल भारतीय शाक्य महासभा देश विदेश के समाचार पत्रों का भी कोटि कोटि वार आभार प्रकट करती है जिन्होंने अपने समाचारपत्रो मे प्रमुखता से इस महान पर्व के विषय मे छापा। तथा सभी धम्म बंधुओं और पदाधिकारियों को इस बुद्ध जन्मोत्सव की सफलता के लिए बधाई देता हूं।
धन्यवाद
श्याम बाबू शाक्य
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय शाक्य महासभा